नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता / ग्राम पर्रादेह में आज नवरात्रि के पावन अवसर रामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया । खेड़ापति माता मंदिर पर समस्त ग्रामवासियो की उपस्थिति में पंडित राजेन्द्र दुबे द्वारा पूजन अर्चना निशान चढ़ाया गया एवं हनुमान चालीसा पाठ किया गया एवं प्रतिवर्षानुसार भंडारा प्रसादी कन्या भोजन का आयोजन हुआ इस अवसर पर ग्राम के सभी धर्म प्रेमी एकत्र हुए।

