माखन नगर / प्रदीप गुप्ता / चेत्र की नवदुर्गा उत्सव पर राम नवमी पर रामलला श्रीराम के जन्मदिन पर माखन नगर के अयोध्यावासी वैश्य समाज की महिला मंडल द्वारा श्री राम स्तुति एवं हनुमान चालीसा का पाठ पर मनाया श्री राम जन्मोत्सव । इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ समाज के पुरुष वर्ग भी मौजूद रहे। इस तरह के कार्यक्रम होने से आने वाली युवा पीढ़ी को सनातन धर्म की जानकारी मिलेगी और जिससे आगे वह भी हजारों साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करते रहेंगे।

