नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/ कांग्रेस प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जिस प्रकार से लोकसभा की सदस्यता भंग की गई एवं जिस तरीके से शासकीय बंगला खाली करवाने के लिए पत्र लिखा वो काफी निंदनीय है । भाजपा सरकार के इस कृत्य के विरोध में दिनांक 1 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से नए जयस्तंभ पर नर्मदापुरम में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक जंगी आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के सभी पूर्व सांसद पूर्व विधायक , जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष , सदस्य,पूर्व जनपद अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका व परिषद के अध्यक्ष, सभी ब्लॉक के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष सभी नगर के पूर्व एवं वर्तमान नगर अध्यक्ष लोकसभा प्रभारी एवं सभी विधानसभा प्रभारी मंडलम सेक्टर प्रभारी जिले की महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयू आई, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सभी सदस्य गण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया , कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सैनी, भूपेंद्र थापक एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

