नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /जैन धर्म की ध्वजा को लेकर चलने वाली संस्थायें जो राष्ट्रीय संत आचार्य पुलक सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक आयोजन करती है । आज दिनॉंक 31 मार्च को मीनाक्षी परिसर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रास्ताव पारित हुआ कि 3 मार्च को भगवान महावीर स्वामी की जयंती है, हम सब मिलकर बहुत ही उत्साह पूर्वक मनायेगें। मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया हम सब प्रतिवर्ष शोभायात्रा में सामिल होते है , भगवान की प्रतिमा पूरे शहर में भ्रमण करती है। उसके उपरॉंत भगवान का अभिषेक होता है फिर भगवान को बेदी पर विराजित करते है ओर भगवान की प्रतिमा को झूला भी झूलाते है घर सजाते है घरो के ऊपर ध्वज फहराते है दीपकों से घर को रोशन करते है कि आज के भगवान ने इस धरा पर जन्म लिया था उनके बताये मार्ग पर चलने की पूरी पूरी कोशिश करके अपने मनुष्य जीवन को सार्थक बनाते है । बैठक में मंच एंव संगठन की अध्यक्ष नीरजा फौजदार , महामंत्री अनीता अरुण जैन, सचिव जयंती जैन, उपाध्यक्ष अनीता आर . एल जैन , उपाध्यक्ष शारदा जैन , अर्चना सिघई , कोषाध्यक्ष रीना रत्नेश जैन , राशि जैन , सलाहकार मोनिषा जैन, सुनीता जैन सहसलाहकार रेखा गोयल , रीना रीतेश जैन एवम भावना जैन आदि उपस्थित थी। सभी सदस्यों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक भगवान की जन्म जयंती मनाने की स्वीकृति दी । अंत में आभार राशि जैन ने माना।

