नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा भी प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ, हर्षा चचाने एवं डॉ. रीना मालवीय के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे से किया गया तथा प्राचार्य द्वारा सभी छात्राओं को शुभकामना प्रेषित करते हुए प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने कहा एनएसएस मंच के इस माध्यम से ही छात्राएँ अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकती है। सभी छात्राओं को बी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व जिला संगठन डॉ. अरुण सिकरवार द्वारा इ प्रमाण पत्र की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा बी प्रमाण पत्र के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। पूर्व जिला संगठक डॉ. पी.आर. मानकर एवं डॉ श्रीकांत दुबे द्वारा भी छात्राओं को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय एवं राज्य शिविर पूर्ण कर चुकी कुमारी अंशिका गुप्ता, पूजा गोस्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. संगीता अहिरवार, अजय तिवारी, डॉ. विजया देवासकर एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं ।

