नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ आज शुक्रवार दिनांक 31 मार्च 2023 को नरसिंहपुर जिले एवं अन्य जिले से आय ग्राम रोजगार सहायक सहायक सचिव संगठन जिसमें हजारों की संख्या में पुरुष और महिला शामिल थी नर्मदापुरम आए । मिली जानकारी के अनुसार ये सभी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान से भोपाल में मिलने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। आज सभी नर्मदापुरम आने के बाद शाम को सेठानी घाट पर महाआरती करेंगे एवं रात्रि विश्राम कर कल सुबह भोपाल के लिए फिर पैदल रवाना होंगे। यात्रा 24 मार्च से नरसिंहपुर जिले से प्रारंभ हुई है।

