नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तार अभियान 2.0 के अंतर्गत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया नर्मदापुर मंडल के शक्ति केन्द्र क्रं. 1 के मतदान केन्द्र क्रमांक 109 के पन्ना क्रमांक 41 की प्रमुख बनी है। ज्ञात हो कि बूथ विस्तार अभियान के अंतर्गत 14 मार्च से जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर संगठन विस्तार हेतु बूथ समिति, पेज प्रमुख एवं पेज समिति का कार्य किया जा रहा है।

