नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /आज शुक्रवार दिनाक 31/03/2023 को सेवा सदन प्राथमिक आंख जांच केंद्र में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ऑप्टोमेट्रिस्ट सत्यवीर सिंह द्वारा 80 मरीजों की जांच की गई । 47 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु सेवा सदन आई हॉस्पिटल ट्रस्ट संत हिरदाराम नगर भोपाल भेजा गया। इस अवसर पर स्टाफ परियोजना समन्वयक प्रिंस बेलवंशी, हेल्थ वर्कर सुश्री अंजली सराठे एवम डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमति सुनीता कहार उपस्थित रहे। परियोजना समन्वयक ने बताया की नर्मदापुरम में आंख जांच केंद्र सोमवार से शनिवार प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है । जिसमे सभी तरह की आंख जांच की सुविधा रहती है।

