नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के नगर उपाध्यक्ष बानी कटारिया ने आज 15 वीं बार रक्तदान किया । बता दें कि शहर के युवा बानी रक्तदान एवं गौ सेवा एवं अनेक समाज सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। बानी ने युवाओं को संदेश दिया, कि रक्तदान अवश्य करें और किसी भी तरह के नशे से हमेशा दूर रहे ।

