नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार कलेक्टर परिसर स्थित जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे गये ज्यूडिशियल और नॉन ज्यूडिशियल स्ट्रांग टिकट सहित रखे गये अन्य बहुमूल्य सामग्रियों का निरीक्षण किया। उन्होने पंजी में अंकित सभी सामग्रियों का मिलान एवं भौतिक सत्यापन किया। उल्लेखनीय है कि हर छह महीने में जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती रचिता रघुवंशी, सहायक कोषालय अधिकारी दुर्गा प्रसाद धुर्वे, आरबी गोलिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

