नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / स्थानीय नेहरू पार्क में उपस्थित होकर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने यूनियन के जनरल सेक्रेटरी स्वर्गीय दिलीप मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यूनियन के वरिष्ठ सदस्य हरीश बिष्ट द्वारा बताया गया कि दिलीप मुखर्जी ने संघर्ष करते हुए कर्मचारियों के हित की लड़ाई को लड़ा एवं पेंशन की मुख्य मांग को पूर्ण किया बैठक में सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच के अध्यक्ष अरुण दीक्षित, उपाध्यक्ष अशोक दीबोलिया के साथ ही अरुण गुप्ता, सुभाष पुरोहित, राजेंद्र परसाई, जगदीश रघुवंशी, राजेंद्र कुमार, बीएल जाटव, सुभाष डालें, प्रवीण दुबे, आनंद दुबे, रामेश्वर सिंह राजपूत, बीएम कुलश्रेष्ठ, किशोर वर्मा, एमडी ढोक, एसएस मालवीय ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

