नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / यूथ क्रिकेट क्लब एवं नर्मदा क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में 60 दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर गुप्ता ग्राउंड स्टेडियम में दिनांक 5 अप्रैल से 5 जून तक लगाया जाएगा। जिसमें क्रिकेट सहित बच्चों के फिटनेस एवं तकनीकी तौर पर शारीरिक विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधित खेल भी शामिल किए जाएंगे। सचिव मनोहर बिलथरिया ने बताया कि जो बच्चे या पालकगण अपने बच्चों को बहुमुखी प्रतिभावान बनाना चाहते हैं, वे गुप्ता ग्राउंड स्टेडियम में प्रशिक्षक रिजु राजन से सायंकाल 4:00 बजे संपर्क कर सकते हैं।

