नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / प्रतिभूति कागज कारखाना के मुख्य महाप्रबंधक श्री तिवारी का 50 वा स्वर्ण जयंती जन्म दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। एसपीएम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के ग्रुप द्वारा एसपीएम की गुलाब वाटिका में कर्मचारियों द्वारा मुख्य महाप्रबंधक दुर्गेश पति तिवारी का जन्मदिन के अवसर पर उनसे केक कटवा कर और एक शमी वृक्ष का पौधा लगाकर उन्हें सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं और बधाई प्रदान की गई। इस अवसर पर उनके द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को केक और प्रसाद भी बांटा गया।
एसपीएम के सेवानिवृत्त कर्मचारी और अन्य केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी बड़े उत्साहित हैं कि एसपीएम के मुख्य महाप्रबंधक ने केंद्र सरकार की सीजीजीएस डिस्पेंसरी खोलने हेतु एसपीएम परिसर में स्थान देने का आश्वासन दिया है। इसलिए रिटायर्ड कर्मचारियों में अति उत्साह और जोश बना हुआ है। इसके अलावा कारखाने के विभिन्न यूनियन और अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भी मुख्य महाप्रबंधक को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कारखाने के द्वारा विदेशी नोट के पेपर का उत्पादन किया गया है। जिसके कारण सभी कर्मचारियों को मुख्य महाप्रबंधक महोदय द्वारा मिष्ठान का वितरण भी कराया गया।

