नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / पुरानी बावड़ी, कुआ , खुले नलकूप , जो जो भी असुरक्षित हो असुरक्षित ढंग से बंद किए गए हो उनका सर्वे कराने के आदेश प्रसाशन ने दिए है जिससे आम जनता को खतरा ना हो और आगे कोई दुर्घटना ना घटे, ऐसे उपाय कराएं। इस हेतू तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में सर्वे दल बना ले आदेश जारी कर दें। सर्वे दल में नगरी क्षेत्र में नगर पालिका के स्टाफ को लगाया जा सकता है, ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिव एवं पटवारी से कार्य कराया जा सकता है। बता दे कि इंदौर में घटी घटना को देखते हुए इस संबंध में सावधानी एवं बचाव के अग्रिम उपाय जरूरी है, उक्त आदेश कलेक्टर
द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को आदेशित किया।

