नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /महावीर जयंती के पावन पर्व पर दिगंबर जैन समाज द्वारा मोरछली चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर से सोमवार दिनांक 3/04/2023 को प्रातः 8:30 बजे भव्य शोभा यात्रा के माध्यम से पालकी जी मे भगवान महावीर स्वामी जी को नगर भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें समाज के समस्त जन पुरुष महिला बच्चे व गणमान्य नागरिक गणआदि शामिल रहेंगे। शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक , हलवाई चौक , ताराहाता , मेन बोर्ड , सराफा चौक से होती हुई पुनः मंदिर मोरछली चौक पर पहुंचेगी।

