नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ रात को भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम के सामने सहित शहर के अन्य स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा पोस्टर चिपकाए गए थे और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया था। आज कोतवाली थाना प्रभारी को आवेदन देकर उन लोगों को चिन्हित कर इन पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

