नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रति कुलपति चिन्मय पंड्या का भोपाल से बैतूल प्रवास के दौरान गायत्री शक्तिपीठ नर्मदापुरम एवं क्षेत्र के सक्रिय परिजनों के द्वारा मां नर्मदा ब्रिज, भोपाल बाई पास पर स्वागत अभिनंदन किया गया। जानकारी देते हुए सहायक प्रबंधक ट्रस्टी अनुराग मिश्रा ने बताया कि बैतूल एवं छिंदवाड़ा में 108 कुंडी यज्ञ हेतु वे प्रवास पर हैं। जिसमें सहायक प्रबंधक ट्रस्टी अनुराग मिश्रा, व्यवस्थापक यूके सिंह, ट्रस्टी डीसी बाईंया, सुरेश चंद सराठे, ट्रस्टी चंद्रमोहन गौर, तुलसीराम बावरिया, नर्मदा प्रसाद बावरिया, दीनदयाल मौर्य, जितेंद्र शर्मा, रामकृष्ण चौरे, श्रीमति आरती गौर, एन डी सराठे, बसंत मलैया, प्रभाकर राव, चंद्रकांत सोनी, प्यारेलाल बाबरिया, हरि शंकर राय, केशव, संध्या मांगरोल, राम कुमार सोनी, विश्राम सिंह राजपूत आदि वरिष्ठ परिजनों ने भव्य स्वागत किया।

