नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नर्मदापुरम जिला द्वारा जिले के शक्ति केंद्र और मतदान केंद्रों पर रविवार को महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के अभिभाषण से प्रेरणा लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने की बात कही। शक्ति केंद्रों पर कार्य कर्ताओं ने बूथ के डिजिटलाइजेशन का काम भी किया। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पण संकल्प के साथ हर बूथ पर भाजपा की रीति नीति और कार्य पद्धति से आमजन को जोड़ेंगी। उक्त बात रविवार को नर्मदापुरम में शक्ति केन्द्र 8 माँ हिंगलाज के वार्ड 26-27 के बूथ 51 से 56 के पार्टी पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस पूरे पखवाड़े के अंतर्गत सेवा का संकल्प लेते हुए सभी को सरकार की हितग्राही मूलक योजना से जोड़ते हुए उनकी जिंदगी सुधारने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। जिस प्रकार से मध्य प्रदेश की सरकार ने लाडली बहना योजना के माध्यम से मातृशक्ति को सीधा लाभ देने का प्रयास किया है, जिसकी सराहना सब ओर हो रही है। इस योजना से आम कार्यकर्ता अपने अपने बूथों की मातृशक्ति को जोड़कर लाडली बहना योजना अंतर्गत सभी का पंजीयन कराएंगे। आज से मध्यप्रदेश की शिवराज कैबिनेट की सरकार ने आहाता को बंद कर दिया है। नशा मुक्ति के खिलाफ अहाता बंद करना सरकार की एक अच्छी पहल है जिससे निश्चित ही नशाखोरों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की ओर से मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

