नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /बनखेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम बघेंडी में प्रचार प्रसार के कांग्रेस पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या शाह ने लोगों को बताया कि हमारी विधानसभा क्षेत्र के बनखेडी तहसील में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का आगमन हो रहा है। जिसमें आपको और आपके परिवार के सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही गई। श्रीमती शाह के साथ महिला टीम की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। गांव में महिला एवं पुरूषों को जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान की सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आप सभी को कार्यक्रम में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री जी की बात सुनकर समझ कर विचार करें। इस दौरान जिला नर्मदापुरम अध्यक्ष कांग्रेस श्रीमती संध्या शाह, बाचावानी सेक्टर अध्यक्ष राजपाल यादव, ग्राम के बूथ अध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा, कमल, राजेश ठाकुर और महिला पुरुष उपस्थित रहे।

