नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तथा अखाड़ो द्वारा हनुमान जयंती के पावन पर्व पर दिनांक 6 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता समाज के लोगों को शोभा यात्रा के बारे में जानकारी दे रहे हैं तथा हिंदू समाज से आग्रह कर रहे हैं कि वह शोभायात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। बजरंग दल द्वारा समाज को अखाड़ों का महत्व समझाया जा रहा है। इस भव्य यात्रा में लगभग 7 अखाड़े सम्मिलित हो रहे हैं। सभी सात अखाड़ों का प्रदर्शन इस शोभायात्रा में सम्मिलित है। शोभा यात्रा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए हिंदू समाज समाज से विभिन्न प्रकार से संपर्क किए जा रहे हैं। जिससे अधिक से अधिक लोग इस शोभा यात्रा में सम्मिलित हो।

