नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / ग्राम पंचायत पालनपुरके उपसरपंच अखिलेश वर्मा ने बताया कि पालनपुर में गांव खलिहान के समीप खेत में आग लगने पर ग्राम पंचायत द्वारा पानी ट्रेक्टर में फायर फाइटर लगवाया गया है, जो कि फायर विक्रेट का काम कर रही है। आज आग लग जाने पर ग्रामवासियो को फायर ब्रिगेड की आवश्यकता नही पड़ी। यह ग्राम की जागरूकता एकता के कारण संभव हुआ और समस्त ग्रामवासियों की मदद से आग बुझाई गई ।

