नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी ने होशंगाबाद विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधियों की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बूथ विस्तार अभियान के संबंध में पंकज जोशी ने समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से बूथ विस्तार अभियान को पूरी सक्रियता के साथ पूर्ण करने का आव्हान किया साथ ही 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का आव्हान किया। बैठक में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व विधायक पं. गिरिजाशंकर शर्मा, संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, बूथ विस्तार अभियान 2.0 के विधानसभा प्रभारी संदेश पुरोहित मंचासीन थे। बैठक में मोर्चा के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पालिका के सभापति उपस्थित थे।