नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / परिवहन अधिकारी ऑफिस के प्रांगण में श्री हनुमान जी एवं भगवान शिव शंकर परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आज 4 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली गई, देव आराधना, श्री गणेश पूजन, पंचांग पूजन हुई। कल 5 अप्रैल दिन बुधवार को मंदिर वास्तु पूजन, जलाधिवास, मूर्ति स्नान, स्थापना नगर परिक्रमा एवं शय्यादिवस है। दिनांक 6 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी स्टाफ ने सभी धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने हेतु आग्रह किया।

