नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल को रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति का सदस्य मनोनीत किया है। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के उपमहाप्रबंधक एवं सचिव क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के अनुराग पांडेय द्वारा पत्र जारी किया गया है। श्री खंडेलवाल के उक्त पद पर मनोनीत होने पर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल को रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति का सदस्य मनोनीत होने पर किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे वरिष्ठ, देवेन्द्र गिल्ला, पत्रकार राजू जमनानी, मनोहर बड़ानी, राजेश राठौर, किशोर करैया, जाकिर खान, उदित द्विवेदी, गोविंद मूलचंदानी, आमीन राइन, नितेश खंडेलवाल सतीश बड़ानी, राम नवलानी, नूतन अग्रवाल सहित सभी व्यापारी महासंघ के सदस्यो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

