नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मंगलवार को सिवनीमालवा पहुंचकर यहां आईटी सेंटर के सभाकक्ष में स्वामित्व योजना की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व योजना अंतर्गत आरओआर एवं ग्राम टूथिंग के कार्य में प्रगति लाएं। संतोषजनक प्रगति न होने पर संबंधित पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में एसडीएम अनिल जैन, प्रभारी तहसीलदार ललित सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं सब डिवीजन सिवनीमालवा के सभी पटवारी उपस्थित रहे।

