नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / भाजपा महिला मोर्चा नर्मदापुर द्वारा स्थानीय शांति नगर स्थित धर्मशाला में प्रदेश संगठन की योजनानुसार महिला हितग्राही एवम लाडली लक्ष्मी सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मंडल के प्रत्येक वार्ड से बड़ी संख्या में महिला हितग्राही बहनो और लाड़ली लक्ष्मी शामिल हुई । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन ओर कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उपस्थित हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि भाजपा शासनकाल में सरकार ने सर्वहारा वर्ग का ध्यान रखा, बीमारू प्रदेश को एक विकसित राज्य की पहचान दिलाने के साथ साथ महिला सशक्तिकरण के लिए क्रांतिकारी कार्य किये है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नही अनेक सरकारी योजना बनाई और इतना ही नहीं योजनाएं बनाई, बनाकर संचालित भी कराई तथा उनकी मॉनिटरिंग भी कराई ,ओर इस कार्य मे केवल सरकारी तंत्र ही नही पूरा संगठन तंत्र भी लगा हुआ है। महिला मोर्चा का प्रयास है कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजना के लाभ से हमारी कोई बहन वंचित न रह जाए । जिला प्रभारी श्रीमती अयोध्या गोदारा ने कहा कि हम सब भाग्यशाली है जो शिवराज जी और नरेंद्र मोदी जी की देशभक्त सरकार के साक्षी बनें है, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने कहा कि मैं आशस्वत कराती हूँ कि प्रदेश सरकार और भाजपा नेतृत्त्व की मंशानुसार हम कोई कमी कसर नहीं छोड़ेंगे। नगर में प्रत्येक हितग्राही को लाभ दिलाने के लिए कोई कमी नही छोड़ेंगे।जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित , पूर्व मंडल अध्यक्ष पं. दिनेश तिवारी , मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, मंडल अध्यक्षा श्रीमती चंचल राजपूत, मंडल महामंत्री श्रीमती आरती बैस , कंचन चौकसे आदि ने भी हितग्राहियों को सम्बोधित किया तथा प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नपा सभापति श्रीमती निर्मला राय , पार्षद श्रीमती प्रेमा पांडे ,संध्या कुशराम ,भाजपा बरिष्ठ नेत्री गिरजेश मिश्रा, जयबाला निगम , पूर्व पार्षद परवीन वेग, मंडल महामंत्री भाजपा श्रीमती वंदना चुटीले , रजनी राजपूत , रीना पवार श्रीमती पुष्पा आगोन , आशा वाजपेयी , रोशनी वर्मा, नमिता वाधवानी सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही। आई टी सेल जिला सह संयोजक राहुल ठाकुर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्रीमती चंचल राजपूत तथा संचालन उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना महतो ने किया ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

