के एक घर की पोर्च में अचानक से कबर बिज्जू आ बैठा एवं घर के लोग घबरा गए। उन्होंने तुरंत पवारखेड़ा निवासी सर्पमित्र उदय सराठे को कॉल कर बताया। उदय सराठे ने वहां पहुंचकर कबर बिज्जू को सुरक्षित पकड़ा और दूर जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि अभी तक सर्पमित्र उदय सराठे ने कई जगह पहुंचकर जहरीले जीव जंतुओं का रेस्क्यू किया।