नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जिला न्यायालय में कल गुरुवार 6 अप्रैल को विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश आलोक अवस्थी, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश सचिन शर्मा, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश हिमांशु कौशल, श्रम न्यायालय न्यायाधीश सुमित शर्मा, न्यायाधीश श्रीमती सोनाक्षी जोशी सांघी, न्यायाधीश अमोल सांघी, न्यायाधीश सुश्री पाठक को विदाई दी जाएगी एवं प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश सतीश चंद शर्मा, विशेष न्यायाधीश हितेंद्र कुमार मिश्रा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अभिनव जैन, न्यायाधीश श्रीमती रुचि पांडे शुक्ला के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम समस्त अधिवक्तागण जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित किया जायेगा।

