नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/ मुख्य मंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत नगर के समस्त वार्डो में कैम्प लगाकर महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन जमा किये जा रहे है। नर्मदापुरम में आज दिनांक तक कुल 5,500 से अधिक आवेदन फार्म भरे जा चुके है। विधायक नर्मदापुरम विधायक सीतासरण शर्मा , कलेक्टर नीरज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगर पालिका नवनीत पांडे द्वारा प्रत्येक दिन फॉर्म भरने की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। विभिन्न वार्डो के अतिरिक्त नगर पालिका कार्यालय में भी आवेदन महिलाओं के समग्र की ईकेवाईसी एवं अप्रूवल तथा ऑनलाइन किये जा रहे है।

