नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / वनखेडी पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के बनखेड़ी नगर में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन पर बाचावानी श्री गणेश भगवान के मंदिर में पहुंचे एवं स्थानीय पुजारी मनोहर दास के हाथों से भगवान श्रीगणेश जी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ में ग्राम के और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बृजेन्द्र पटेल ने भी दर्शन कर प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के साथ स्थानीय गार्डन में शामिल होकर मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष की बैठक में उपस्थित दर्ज कराई गई। जिसमें बनखेड़ी मंडलम अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि चार सेक्टर 12 बूथ है, नयाखेड़ा मंडलम अध्यक्ष दादू वीर पटेल ने भी और सेक्टर बाचावानी के अध्यक्ष राजपाल यादव ने बताया 4बूथ कमेटी बनाकर तैयार की गई। इस दौरान बनखेडी तहसील के मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्षो से प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी लेते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वर्तमान हमारे साथ मिलकर बूथ अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष मिल कर काम कर रहे हैं। बैठक के आमसभा को सम्बोधित किया। क्षेत्र की समस्या पर कहा कि जब कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी तो हम सभी समस्याओं को दूर करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सुनने के लिए गांव गांव से मात्रशक्तियो में महिला जिला नर्मदापुरम की संध्या शाह, सुरेखा शाह, इन्दिरा सरयाम, आरती ठाकुर, ममता नागोत्रा, सुधा सिलावट और क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच पर विधायक एवं पूर्व विधायक जिला नर्मदापुरम अध्यक्ष नगर अध्यक्ष और भारी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

