नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के मार्गदर्शन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशनुसार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र में बाजार क्षेत्र एवं चौक चौराहों सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाए जाने एवं आवारा पशुओं को नगरीय सीमा से बाहर भेजने का कार्य निरंतर जारी है। अतिक्रमण दल में नगर पालिका परिषद द्वारा 10 कर्मचारियों एवं हाका गैंग में 10 कर्मचारियों द्वारा नगरीय क्षेत्र को अतिक्रमण एवं आवारा पशुओं से मुक्त कराने का सतत प्रयास किया जा रहा है। जिसमें नगर अतिक्रमण मुक्त एवं आवारा पशुओं से मुक्त नजर आने लगा है। सतरस्ता इंद्रा चौक से मवेशी पकड़े गए हैं। हीरो हौंडा चौक से सात रास्ते तक दुकानों के बाहर रखे बोर्डों को भी अंदर कराया गया।

