नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जिले में स्थित, प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल बेब मीडिया के प्रतिनिधियों की कार्यशाला का आयोजन कल गुरूवार 6 अप्रैल 2023 को प्रात: 11 बजे से जिला प्रशिक्षण केन्द्र नर्मदापुरम में आयोजित की गई है। कार्यशाला में भाग लेने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि उक्त मीडिया प्रतिनिधियों की कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आम नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आभा आईडी बनाए जाने संबंधी जानकारी विस्तार दी जाएगी ताकि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो और आम नागरिक योजना का सरलता से और अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

