नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ लाडली बहना योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में प्रचार रथ भ्रमण कर रहा है। प्रचार रथ के माध्यम से नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लाडली बहना योजना का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही महिलाओं को लाडली बहना योजना से जागरूक किया जा रहा है तथा योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। जिले में 5 अप्रैल को प्रचार रथ के द्वारा जनपद नर्मदापुरम के ग्राम रोहना, बड़ोदिया कला, पालनपुर, गुनोरा, तालनगरी सहित अनेक गांवों में लाडली बहना योजना की जानकारी दी गई। इसी प्रकार प्रचार रथ 6 अप्रैल को रंढाल, पर्रदेह, खेड़ला बुधवाड़ा, उन्द्रखेड़ी सहित अनेक गांवों में लाडली बहना योजना की जानकारी देगा।

