नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के बूथ क्रमांक 59 स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में भाजपा का स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी थे। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इससे पूर्व श्री परदेशी ने अपने निवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का लाईव भाषण राष्ट्रीय कार्यालय से सुना। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष आयुष कौरव , संगीता जायसवाल , जयबाला निगम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

