नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जिले के प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल बेब मीडिया के प्रतिनिधियों की कार्यशाला का आयोजन 6 अप्रैल को जिला प्रशिक्षण केन्द्र नर्मदापुरम में सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में आमंत्रित जिले के मीडिया प्रतिनिधियों को सीएमएचओ जानकारी देते हुए बताया है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आम नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आभा आईडी बनाए जाने संबंधी जानकारी विस्तार दी जाएगी। ताकि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो और आम नागरिक योजना का सरलता से और अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। कार्यशाला में पत्रकार की आभा हैल्थ आई डी बनाई गई, जिले में अभी तक 3,45,326 आभा हैल्थ आई डी बनाई गई है एवम 1,04,000 नागरिकों को टेली परामर्श ग्राम स्तर पर टेली परामर्श के माध्यम से दवा की सलाह चिकित्सा अधिकारियों द्वारा दी गई। कार्यशाला में शैलेंद्र शुक्ला जिला मीडिया अधिकारी, डीपीएम दीपक डेहरिया, सुनील साहू एमपीडब्ल्यू सहित प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।