इटारसी / प्रदीप गुप्ता / पुरानी इटारसी मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 7 बूथ क्रमांक 236 पर पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यर्पण एवम पार्टी का झंडा लगा कर स्थापना दिवस मनाया गया एवम लाडली बहना योजनांतर्गत पात्र हितग्राही महिलाओं के ऑनलाइन फॉर्म पंजीकरण किए गए।
जिसमे भारतीय जनता पार्टी महामंत्री विनोद बारसे, नर्मदापुरम ग्रामीण मंडल महामंत्री एवम शक्ति केंद्र 07 के प्रभारी जितेंद्र महिरे, सोशल मीडिया प्रभारी किशोर मेहरा, अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष श्याम कैथवास, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक पटेल, शिव मंडलेकर, महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती दुर्गेश बारसे, अनिता शुक्ला, उमा नागवंशी, प्रीति कुशवाहा, सुलोचना मालवी आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

