नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का मध्य प्रदेश आजाद युवा प्रकोष्ठ द्वारा शेखर आजाद मार्केट में भव्य स्वागत किया गया। सभी जुलूस में उपस्थित लोगों को तिलक लगाकर माला पहना कर पुष्प वर्षा की गई। जिसमें हनुमंत लाल के प्रिय भक्त अपने अखाड़े के साथ चल रहे थे एवं अपने करतब दिखा रहे लोगों का मनमोहक लिया। शोभा यात्रा में राजू मालवीय, अर्जुन मालवीय, बल्लू यादव, कपिल यादव, तुकाराम यादव, सागर सेठ, लखन हिनावार यादव, खेमचंद यादव, विशाल यादव, अनिल यादव, सरस श्रीवास, राकेश श्रीवास, सुनील यादव, विजय यादव, वेद खत्री शामिल हुए। आज नगर में हनुमान जन्मोत्सव को मंदिरों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही। जिसमें पुरुष महिला एवं बच्चे शामिल रहे। आरटीओ कार्यालय के प्रांगण में आज श्री हनुमान भगवान शंकर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई, इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। शहर में कई जगह दिन में और कहीं रात को नहीं भंडारे का आयोजन किया गया।

