नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत शहर के वार्डो में कैम्प लगाकर महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन फॉर्म पोर्टल पर दर्ज किये जा रहे है। विभिन्न वार्डो के अतिरिक्त नगर पालिका कार्यालय में भी आवेदन ऑनलाइन किये जा रहे है तथा महिलाओ की सुविधा के लिए नगरपालिका में ekyc के लिए 04 केंद्र बनाए गए है, जो सुबह 08 बजे से 12 बजे तक, 12 बजे से शाम 04 बजे तक। दूसरी शिफ्ट एवं शाम 04 बजे से रात्रि 08 बजे तक ekyc का संचालन किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा महिलाओं के बैठने के लिए कुर्सी एवं टेंट तथा पानी की व्यवस्था भी की गयी है। नर्मदापुरम में योजना के प्रारम्भ से आज तक लगभग 6000 फॉर्म पोर्टल पर आवेदन दर्ज किये जा चुके है एवं शत प्रतिशत महिलाओ को लाभ पहुंचने के लिए प्रयास किये जा रहे है। महिलाओ तक योजना का लाभ शीघ्र पहुंच सके इसके लिए विधायक सीतासरण शर्मा , कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय द्वारा प्रतिदिन लाड़ली बहना योजना अंतर्गत ऑनलाइन फॉर्म भरने की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

