नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ का नर्मदापुरम जिले की बनखेड़ी आगमन पर कांग्रेसजनो ने भव्य स्वागत किया। वही नर्मदापुरम कांग्रेस परिवार की ओर से कमलनाथ को कृषि प्रधान जिला होने पर मुख्य कृषि यंत्र “हल” स्मृति चिन्ह के रूप में भेट किया। स्मृति चिन्ह “हल” भेट करने के दौरान प्रमुख रूप से जिला संगठन प्रभारी विधायक संजय शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मालवीय, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनीष राय, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, पूर्व पार्षद इरशाद अहमद सिद्दीकी, कांग्रेस नेता नीरज चौधरी, राजा भैया पटेल उपस्थित रहे।

