सीवनी मालवा/ प्रदीप गुप्ता / सिवनी मालवा के ग्राम भीलट बाबा में हर साल की तरह इस वर्ष भी भिलट बाबा ने छह माह की भविष्यवाणी की। भीलट बाबा ने बताया कि आषाढ़ के महीने में पशु पानी एवं इंसानों पर संकट आ सकता है। आने वाली फसल पर भी संकट बन रहा है, राजनीतिक क्षेत्र में भी संकट आने की संभावना है एवं इस वर्ष पानी भी आषाढ़ के महीने में आ सकता है। भीलट बाबा की भविष्यवाणी सुनने के लिए दूरदराज एवं आसपास के क्षेत्र के हजारों संख्या में श्रद्धालु आते हैं एवं बाबा की भविष्यवाणी को सुनते हैं। प्राचीन काल से ही बाबा की भविष्यवाणी सत्य होते आई है एवं भीलट बाबा जो भी भविष्यवाणी करते हैं वह सत्य होती है, आस्था और विश्वास का श्रद्धालुओं पुराना संबंध है। दूर-दूर से लोग भिलट बाबा भविष्यवाणी सुनने के लिए आते हैं। भीलट बाबा उनकी मानताओ एवं प्रार्थनाओं को सुनकर उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। हजारों श्रद्धालु यहां आकर
भीलट बाबा के दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामना को पूरा करते हैं। 15 दिन तक चलने वाला यह मेला एवं प्राचीन मंदिर पर्यटक स्थल के रूप में भी माना जाता है। क्षेत्र के समस्त निवासी यहां आकर प्राचीन मंदिर के दर्शन करते हैं एवं अपनी भेटो को चढाते हैं एवं मेले का आनंद लेते हैं। मेले में दूर-दूर से दुकानें आती हैं झूले एवं मिकी माउस जैसे बच्चों के झूले एवं दुकाने आकर्षण का केंद्र रहती हैं। इस मेले में पुलिस व्यवस्था से लेकर अधिकारी कर्मचारी पुलिस बल नागरिकों के सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

