नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / ग्राम शिवपुर (सीवनी मालवा) में विद्युत विभाग में किसानों ने एकत्रित होकर मूंग की फसल के लिए बिजली में हो रही कटौती। जबकि पूरे शिवपुर क्षेत्र में मूंग की बोनी चल रही है। एक तरफ तो नहरों में पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा और दूसरी तरफ 10 घंटे बिजली बोलकर 5 घंटे 6 घंटे बिजली दी जा रही है। भाजपा सरकार किसानों की आय दुगनी करने की बात करती है लेकिन यहां तो बिजली, पानी नहीं दिया जा रहा है। किसानों के प्रति सरकार का रवैया तुष्टिकरण का होता जा रहा है और किसान धीरे धीरे कर्ज तले डूबता जा रहा है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो पूरे क्षेत्र का किसान खेतों की जगह सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ेगा। कोठरा फीडर पर 4 घंटे बिजली मिल पा रही है और रायगढ़ नहर में भी काम पानी छोड़ा जा रहा है, किसानों की परवाह करने वाले यहां कोई नहीं है, डीजल की खेती बहुत मंहगी पड़ती है। जिससे पूरा कांठल क्षेत्र पिछड़ता जा रहा है और अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो किसानों के द्वारा आंदोलन किया जाएगा एवं किसानों के साथ में हो रहे हैं शोषण एवं बिजली पानी से परेशान किसान आंदोलन करेगा। किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली एवं पानी से हमारी खेती ऊपर असर पड़ रहा है एवं हमें उचित समय पर पानी और बिजली ना मिलने के कारण हमारी फसलों को नुकसान पहुंचता है एवं हमारी फसलों पर संकट रहता है इसीलिए आज समस्त किसान इकट्ठा होकर विद्युत विभाग के अधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी एवं समय पर बिजली मिलने के लिए ज्ञापन दिया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि किसानों को पर्याप्त बिजली दी जाएगी।

