नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता/ जिला आपदा प्रबंधन की बैठक कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 8 अप्रैल को सायं 4 बजे रेवासभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बताया गया है कि बैठक में जिले के ऐसे सभी बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी, जहाँ किसी प्रकार की आकस्मिक त्रासदी होने की संभावना हो तथा ऐसी संभावना से बचने के लिए निर्धारित मानकों का कठोरता से शत-प्रतिशत पालन किया जाना है। सर्वसंबंधितों से कहा गया बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

