नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठयो के प्रदेश अध्यक्ष जेपी धनोपिया के अनुमोदन से एवं जिला कांग्रेस प्रभारी विधायक संजय शर्मा की सहमति एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल की अनुमति से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समाज कल्याण के प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने नर्मदा पुरम जिले में ऊर्जावान युवा नेता वेद बाजपेई को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति से जिले वर्ष में हर्ष की लहर है एवं श्री वाजपेई की नियुक्ति से कांग्रेश संगठन को मजबूती मिलेगी। श्री बाजपेई की नियुक्ति पर उनके सभी मित्र एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की। जिसमें धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल त्रिवेदी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, रजक समाज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम गोपाल मालवीय, खेल प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रेहान मिर्जा, व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित खत्री, पूर्व पार्षद कुलदीप पटेल, पूर्व पार्षद विवेक श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला कांग्रेस सचिव राजेश राठौर बबलू, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्षद मीना वर्मा, अनुज शर्मा, गौरव यादव, उमेश मंनसौरिया , राहुल सराठे, पीयूष सूर्यवंशी, हिमांशु जैन, विनय मालवीय, गौरव बागड़ी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने बधाई दी।

