नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / ग्राम रतवाड़ा निवासी समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती मधु बाई पटेल की द्वितीय पुण्यतिथि पर समस्त पटेल परिवार और ग्रामीण जनों ने उनको याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्रीमती मधु बाई ने ग्राम के बच्चों की पढ़ाई के लिए मेन रोड से लगी कीमती ज़मीन दान की थी। जिस पर वर्तमान में शासकीय मिडिल स्कूल बना हुआ है। इससे पहले बच्चों को मिडिल स्कूल की शिक्षा लेने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता था।

