इटारसी /प्रदीप गुप्ता /पवन पुत्र
श्री हनुमान जी जन्मोत्सव पर श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा देवी जागरण और भण्डारे का आयोजन श्री शिव सांई दत्त मंदिर परिसर शिवराजपुरी कालोनी में किया गया। जागरण का आरम्भ मां के बेटे ने महाआरती के द्वारा किया गया। उसके पश्चात भजनो की प्रस्तुति की गई, जिसमे स्थानीय कलाकारो ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। वीणा ठाकुर ने मेरे बाला जी हनुमान, धीरे चलो री पवन, ये भगवा रंग और वही भोपाल से आई सपना जी ने लाल लगोटों, माँ मुरादें पूरी कर दे गाकर हाजरी लगाई। वही जैसे ही आलोक शुक्ला द्वारा श्रीराम जानकी बैठे है व जो राम को लाये है, गाया वैसे ही पूरा भक्त मंडल परिसर का झूम उठा। वही सचिन सावरे, जितेंद्र द्वारा सुंदर मानव रूपी झाँकी माता जी, हनुमान जी, राधा कृष्ण, शिव पार्वती की प्रस्तुति देकर भक्तो का मन मोह लिया, वही मंच दरबार की सेवा पवन शुक्ला, दीपक ने संभाली। आर्गन पर शुभम देवहारे, आशीष दुबे, ढोलक राहुल मेहरा, तबले अंकित दुबे, पेड पप्पू , ढोल लक्की, मोनू साउंड सर्विस द्वारा रही। इस दौरान बलराम शुक्ला, सोना शुक्ला, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, एडवहोकेट राजेश शर्मा, सुरेंद्र राजपूत, रामबाबू, मिथलेश रघुवंशी, गजानन बोरीकर, शुभम राजपूत, ॠषि चौरे, नितिन साहू, दिनेश यादव सहित समिति के सदस्य मौजूद थे। शानदार प्रस्तुति के साथ जागरण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समस्त भक्तो का आभार श्री शिव सांई दत्त मंदिर व श्री दुर्गा उत्सव समिति के संरक्षक बलराम शुक्ला ने किया।