नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुर करन सिंह के निर्देशन में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चेकिंग लगातार जारी है। आज शाम 6:00 बजे के लगभग टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर वाहनों के पेपर चेक किए गए। कई वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। मौके पर मौजूद एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग है और अलग- अलग जगह पर की जाती है पर आज इकट्ठा पॉइंट टेलीफोन एक्सचेंज पर लगाया गया है।
कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा 52 एवं कोतवाली पुलिस द्वारा 22 कुल 74 वाहन चालकों का चालान किया एवं जुर्माना राशि 24,100 रुपये वसूल किये गए। चेकिंग अभियान में यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा, एसडीओपी पराग सैनी, शहर कोतवाली विक्रम रजक, एसआई श्री यादव, एसआई धर्मेंद्र दुबे, एएसआई गोपाल पाल एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

