नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता/जिले में दुकान विहीन पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए पोर्टल http//ration mitra.nic.in पर दुकान आवंटन के लिए 13 अप्रैल 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुविभाग नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि सहकारी सोसाइटी अंतर्गत वर्गीकृत सोसाइटी उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी, बहु प्रयोजन सोसाइटी, महिला स्वसहायता समूह, संयुक्त वन प्रबंधन समिति जिनका पंजीयन 1 वर्ष पुराना है से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत फुरतला, कांसखेड़ा, सुआखेड़ी एवं मोहासा के लिए आमंत्रित है अत: ऐसी प्रबंधन समिति जिनका कार्यक्षेत्र उक्त ग्राम पंचायतों के लिए है वे अपने आवेदन 13 अप्रैल तक पोर्टल पर कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम से संपर्क किया जा सकता है।

