इटारसी / प्रदीप गुप्ता / सेवा भारती संस्था द्वारा संस्कार केंद्रों का शुभारंभ किया गया, जो वार्ड नंबर 25 एवं वार्ड नंबर 26 में खोला गया, यह वार्ड भगत सिंह नगर नाला मोहल्ले में है। जिसकी तीन संचालिकाये बनाई गई। संचालिकोंओ में संगीता मेहरा आशा बैसवार एवं खुशबू भदोरिया है। सेवा भारती नर्मदा पुरम के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया ने सभी संचालिकाओ को अपने सेवा कार्य के लिए जागरूक रहने का निर्देश देते हुए चर्चा की। इस अवसर पर पवन अग्रवाल मनोज राय एवं केंद्र प्रभारी थे।

