नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रजक समाज को सौगात देते हुए मप्र रजक कल्याण बोर्ड का गठन किया है। रजक समाज नगर अध्यक्ष व भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी ने बताया कि रजक समाज के लिए मप्र सरकार ने बोर्ड का गठन किया है। जिसमें की समाज का समग्र विकास होगा एवं इस बोर्ड के माध्यम से समाज के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण , उद्यमिता संवर्धन , रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा। रजक कल्याण बोर्ड सरकार और समाज के बीच एक कड़ी का कार्य करेगी युवाओं को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने की अनुशंसा भी बोर्ड करेगा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ रजक समाज तक कैसे पहुंचे इसकी चिंता भी करेगा। रजक कल्याण बोर्ड के गठन अधिसूचना जारी होने पर समाज के सभी लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

