नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/ आज शनिवार दिनांक 8/4/2023 को भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री एवं संभागीय प्रभारी राजाराम शिवहरे (उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कलचुरी महासभा) द्वारा नर्मदापुरम में कलचुरी कलार समाज के प्रबुद्धजन एवं युवाओं के साथ बैठक स्थानीय काली मंदिर सातरास्ते पर की। जिसमे उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग एवं कलचुरी समाज के लिए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व मे भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए समाज हित से जुड़ी योजनाओ की जानकारियां दी। उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा कि समाज मे एकजुटता बनाये रखे एवं शासकीय योजनाओ की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाते हुए इसका लाभ दिलवाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संभागीय कार्यालय प्रभारी हंस राय ने भी सामाजिक जनो से आवहांन किया की सरकार कि कार्यो की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाए। कलचुरी समाज अध्यक्ष राजकुमार चौकसे ने श्री शिवहरे को सामजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए समाज की उन्नति हेतु सहयोग का आग्रह किया।कार्यक्रम मे नपा सभापति निर्मला राय, पार्षद कंचन चौकसे, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता चौकसे, मोना शिवहरे, आरती चौकसे, सहित प्रकाश शिवहरे, गोविंद राय, विजय चौकसे, दिनेश चौकसे, केके चौकसे, जीतेन्द्र जायसवाल, प्रदीप शिवहरे, संजय जायसवाल, विकास, पंकज, सागर चौकसे, अभिराज, अतुल, मयूर सहित बड़ी संख्या मे सामजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे आभार महेश चौकसे द्वारा माना गया।

